बारिश का कहर: जुड्डो–लखवाड़ बेंड के बीच मलबा, घंटों जाम में फंसे लोग

दून वैली टाइम्स |विकासनगर|02 अगस्त

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते विकासनगर–नैनबाग राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-507) पर जुड्डो और लखवाड़ बेंड के बीच कई स्थानों पर भारी मलबा और चट्टानें आने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर मलबा फैल जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

हालात ऐसे बन गए कि कई दोपहिया वाहन चालक अपनी बाइक और स्कूटी को खींचकर मलबे के बीच से निकालने को मजबूर हुए, जबकि चारपहिया वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। हालांकि लगातार बारिश के चलते मार्ग पर दोबारा मलबा आने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि NH-507 पर यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

About The Author