उचित मजदूरी, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण की मांग; कंपनी व शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार
देहरादून/टिहरी। लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित श्रमिकों का अपने हक-हकूकों और अधिकारों के लिए संघर्ष लगातार जारी है। श्रमिकों का कहना है कि कंपनी हो या शासन-प्रशासन, मजदूरों की मजबूरी का फायदा उठाकर किसी भी तरह की मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी।
श्रमिकों ने कहा कि मजदूर केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के विकास की बुनियाद हैं। ऐसे में उन्हें उचित मजदूरी, सम्मानजनक व्यवहार, उनके वैधानिक अधिकार और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना किसी प्रकार का एहसान नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।
श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर श्रमिकों के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान कराने की मांग की है।
श्रमिकों का कहना है कि “हक की लड़ाई जारी रहेगी, आवाज बुलंद होगी और न्याय लेकर रहेंगे।”
