घर में सो रही किशोरी को सांप ने डसा, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर

Listen to this article

पिथौरागढ़ | दून वैली टाइम्स

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के विकासखंड कनालीछीना के बगड़ीहाट क्षेत्र में घर के भीतर सो रही 16 वर्षीय किशोरी को सांप ने डस लिया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। सर्पदंश के बाद किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को आईसीयू में भर्ती किया। पीएमएस डॉ. डी.पी. सिंह के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर ले गए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

About The Author