देवली गांव में भालू का हमला, ग्रामीण ने बहादुरी से किया सामना

देवली गांव, धनारी में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव निवासी दशरथ भट्ट पर अचानक एक जंगली भालू ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू के अचानक सामने आने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई, लेकिन दशरथ भट्ट ने घबराने के बजाय साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए भालू का डटकर मुकाबला किया।

काफी देर तक संघर्ष के बाद उन्होंने भालू को वहां से खदेड़ दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस दौरान भालू के हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

दशरथ भट्ट की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

About The Author