पशु मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध लाइसेंस परिवहन का आरोप

दून वैली टाइम्स | सहसपुर

सहसपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक हुंडई कार से करीब 50 किलो पशु मांस, हड्डियां और सींग बरामद करते हुए दो युवकों को गत शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मांस के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कार में पशु मांस लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन संख्या UK07AS-0540 को रोककर जांच की। वाहन की तलाशी के दौरान करीब 50 किलो पशु मांस के साथ हड्डियां और सींग बरामद हुए।

पुलिस द्वारा परिवहन संबंधी लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली सहसपुर लाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 325 बीएनएस तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 3/11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • शमी पुत्र इरशाद, निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष।
  • आयान पुत्र शहजाद, निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में बरामद मांस की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया भी की जा रही है।

बरामदगी

  • करीब 50 किलो पशु मांस
  • हड्डियां एवं सींग
  • हुंडई कार संख्या UK07AS-0540

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक नीरज त्यागी
कांस्टेबल विकास त्यागी
कांस्टेबल उपेंद्र भंडारी

About The Author