मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सारथी विहार में सुपर चैकिंग के तहत जांचे दस्तावेज, मतदाताओं से लिया फीडबैक

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सारथी विहार में सुपर चैकिंग के अंतर्गत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और मौके पर मौजूद मतदाताओं से बातचीत कर अभियान को लेकर फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पाया कि बीएलओ और ईआरओ स्तर पर फॉर्म-7 का विधिवत निस्तारण किया गया है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे फील्ड स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सभी बीएलओ पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 3 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अंतिम प्रकाशन के बाद सभी मतदाता अपनी जानकारी और नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवश्यक प्रक्रिया के तहत सुधार कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, रायपुर की ईआरओ डॉ. अपूर्वा सिंह, बीएलओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *