उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट

अगले तीन घंटों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश और तेज बारिश के दौर की संभावना, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की

देहरादून, 26 सितंबर। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जनपदों में अगले तीन घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश अथवा बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी 26 सितंबर 2026 को सुबह 7:34 बजे से सुबह 10:00 बजे तक प्रभावी है। चेतावनी के तहत भगवानपुर, मसूरी, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, गंगोत्री, कालसी, विकासनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से मौसम सक्रिय रहने की संभावना बताई गई है।

देहरादून शहर में भी बारिश की संभावना

IMD देहरादून के तात्कालिक पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून शहर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

देहरादून की तहसीलों में मौसम की स्थिति

जिला स्तर से प्राप्त मौसम अपडेट के अनुसार—

  • तहसील सदर: बादल
  • तहसील कालसी: हल्की बारिश
  • तहसील ऋषिकेश: हल्की बारिश
  • तहसील डोईवाला: हल्की बारिश
  • तहसील विकासनगर: बादल
  • तहसील चकराता: कोहरा एवं बादल
  • तहसील त्यूनी: बादल
  • थाना मसूरी क्षेत्र: हल्के बादलों के साथ हल्की धूप

जिला प्रशासन के अनुसार फिलहाल आपदा से संबंधित स्थिति सामान्य बताई गई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और SDMA के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विशेषकर गर्जन और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

About The Author