मां का आशीर्वाद लेकर ED कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, बोले—“खरामे-खरामे चले आए”

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के देहरादून स्थित कार्यालय पहुंचे। ED ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

ED कार्यालय पहुंचने से पहले हरीश रावत ने कहा कि वह अपनी मां, मां जगदंबा और धरती माता का स्मरण करते हुए तथा मां का आशीर्वाद लेकर यहां पहुंचे हैं।

रावत ने कहा, “मैं किसी को नहीं बुलाया है और मैंने किसी को बोला भी नहीं है। मैं अपनी मां के साथ अकेले आया हूं।”

उन्होंने अपने अंदाज में कहा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ED ने बुलाया, हम खरामे-खरामे चले आए…”

रावत के ED कार्यालय पहुंचने को लेकर देहरादून में राजनीतिक हलचल भी देखने को मिल रही है। इससे पहले ED ने रावत के पूर्व OSD एवं सहयोगी चंदन सिंह जीना से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई की थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उस कार्रवाई में नकदी, सोना और महंगी घड़ियों की बरामदगी की बात सामने आई थी।

ED की पूछताछ किस मामले में और किन बिंदुओं पर केंद्रित है, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

About The Author