डाकपत्थर कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में शुभम तोमर अध्यक्ष निर्वाचित

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित हो गए हैं। मतगणना में अध्यक्ष पद पर शुभम तोमर ने 738 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने करिश्मा को 254 मतों के अंतर से पराजित किया। करिश्मा को 484 मत मिले।

महाविद्यालय की ओर से जारी समेकित मतगणना विवरण के अनुसार सचिव पद पर समीर ने 662 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने मो. अरसद अली को 128 मतों से हराया। अरसद अली को 534 मत मिले।

सह सचिव पद पर ऋषिका 484 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। उन्होंने तानिया चौहान को 86 मतों से पीछे छोड़ा। तानिया चौहान को 398 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर टीना नेगी ने 507 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने ममता को 49 मतों के अंतर से हराया। ममता को 458 मत मिले।

वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर विक्की पंवार ने 830 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने वंश रावत को 440 मतों के अंतर से पराजित किया। वंश रावत को 390 मत मिले।

महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। चुनाव परिणामों ने कॉलेज परिसर की छात्र राजनीति में नई तस्वीर सामने रखी है।

About The Author