94 मतों के अंतर से दर्ज की जीत, शैलेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष और नीलांश सचिव चुने गए
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) समर्थित प्रत्याशी नवदीप राणा ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के अनुसार नवदीप राणा को 1,759 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सौरभ सेमवाल को 1,665 मत प्राप्त हुए। नवदीप राणा ने 94 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में अमित सिंह को 998 और तान्या को 36 मत मिले।
छात्रसंघ के अन्य पदों के परिणाम भी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र सिंह 2,388 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। सचिव पद पर नीलांश ने 2,355 मत हासिल कर जीत दर्ज की।
वहीं सह-सचिव पद पर अनुष्का ठाकुर 892 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। कोषाध्यक्ष पद पर अंजली भट्ट ने 1,507 मत हासिल किए। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अनुज डोभाल 1,247 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करने की बात कही।
