मैदानी क्षेत्रों में भी शानदार प्रदर्शन करेगी उक्रांद: सुरेंद्र कुकरेती

डोईवाला में ‘त्रिशक्ति सम्मान समारोह’ में पहुंचे केंद्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘त्रिशक्ति सम्मान समारोह’ में पहुंचे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि उक्रांद का जनाधार केवल पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि मैदानी क्षेत्रों में भी पार्टी को मजबूत समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल मैदानी क्षेत्रों में भी शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

कुकरेती ने कहा कि राज्य के मूल मुद्दों, स्थानीय हितों और उत्तराखंड की पहचान को लेकर उक्रांद लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

About The Author