ऊधमसिंह नगर । किच्छा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। पहले राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा पर बड़ी बढ़त बना ली है।
पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह को 6,973 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा के खाते में 5,269 वोट आए। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 1,704 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की इस बढ़त के बाद किच्छा चुनाव का मुकाबला और भी रोचक हो गया है। हालांकि अभी मतगणना के कई राउंड बाकी हैं, ऐसे में अंतिम परिणाम के लिए सभी की नजरें अगले राउंड की काउंटिंग पर टिकी हैं।
अब देखना होगा कि आगामी राउंड में कांग्रेस अपनी बढ़त कायम रख पाती है या भाजपा वापसी करते हुए मुकाबले को और करीबी बनाती है। फिलहाल शुरुआती रुझानों ने किच्छा के सियासी मुकाबले की तस्वीर जरूर बदल दी है।
