धनोल्टी में ‘विधायक चैंपियन ट्रॉफी’ का भव्य उद्घाटन, विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

धनोल्टी। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘विधायक चैंपियन ट्रॉफी’ का धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं क्षेत्रीय स्तर पर मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा—“खेलो, आगे बढ़ो और धनोल्टी का नाम रोशन करो।”

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *