पहली बारिश में डूबा जीवनगढ़, विकास के दावों पर उठे सवाल

Listen to this article

विकासनगर।
बरसात की पहली ही बारिश ने जीवनगढ़-डाकपत्थर संपर्क मार्ग पर विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी। पुलिस चौकी के समीप सड़क एक बार फिर जलमग्न हो गई, जिससे पूरा मार्ग झील जैसा नजर आया। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई घरों में बारिश का पानी घुस गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि नाला निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। बारिश के दौरान नाले और सड़क का जलस्तर बराबर हो जाता है, जिससे पानी सीधे रिहायशी इलाकों में पहुंच जाता है। हालात ऐसे हैं कि बरसात के दिनों में लोग पूरी रात जागकर अपने घरों को बचाने में जुटे रहते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। जलभराव से आवागमन भी बाधित होता है और लोगों में हर समय नुकसान की आशंका बनी रहती है।
उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर और ग्राम प्रधान रेखा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया था। बावजूद इसके अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *