एनडीए की लिखित परीक्षा में उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के तीन छात्र सफल

Listen to this article

क्षितिज, अनंत और स्वास्तिक को एकेडमी कराएगी नि:शुल्क एसएसबी इंटरव्यू प्रशिक्षण

देहरादून। एनडीए लिखित परीक्षा-2026 में सफलता हासिल कर उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के तीन विद्यार्थियों ने संस्थान का नाम रोशन किया है। एकेडमी के होनहार छात्र क्षितिज चवान, अनंत यादव एवं स्वास्तिक त्रिपाठी ने परीक्षा उत्तीर्ण कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। विद्यार्थियों की सफलता से एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।

उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने घोषणा की कि एकेडमी की ओर से तीनों अभ्यर्थियों को नि:शुल्क एसएसबी इंटरव्यू प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग स्टाफ के समर्पण का यह सकारात्मक परिणाम है। साथ ही विश्वास जताया कि विद्यार्थी आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना साकार करेंगे।

एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा.) ललित सामंत ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा में सफलता पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है और उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी एसएसबी इंटरव्यू सहित आगामी सभी चरणों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि एकेडमी भविष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय सेना में सेवा का अवसर मिल सके। आधुनिक तकनीकों एवं उन्नत प्रशिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।

एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (रिटा.) जे. एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *