देहरादून। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार 10 अगस्त 2026 की सुबह 4:15 बजे से 7:15 बजे तक देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जनपदों के कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अलर्ट के मुताबिक पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया, राजकोट तथा आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश, आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान आने की संभावना है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को अनावश्यक रूप से खुले स्थानों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखें।
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
दून वैली टाइम्स की अपील—मौसम की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित रहें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
