कैजिया लिज मैजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता, देर रात हुआ ताजपोशी का ऐलान

नई दिल्ली। रविवार की देर रात मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के विजेता के नाम को लेकर चल रही गहमागहमी आखिरकार खत्म हो गई। रात करीब 2:50 बजे केरल की कैजिया लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का विजेता घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचीं प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जैसे-जैसे प्रतियोगिता अंतिम दौर में पहुंची, विजेता के नाम को लेकर दर्शकों और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों में उत्सुकता बढ़ती गई। आखिरकार कैजिया लिज मैजो ने खिताब अपने नाम कर लिया।

केरल की रहने वाली कैजिया लिज मैजो ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच पर शानदार प्रस्तुति के दम पर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। खिताब जीतने के बाद उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब देश की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल है। इस मंच के जरिए भारतीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है। अब कैजिया लिज मैजो के सामने भारत का प्रतिनिधित्व करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

देर रात तक चले इस आयोजन के दौरान सोशल मीडिया पर भी प्रतियोगिता को लेकर चर्चाएं तेज रहीं। विजेता के ऐलान के बाद कैजिया लिज मैजो का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया।

दून वैली टाइम्स की ओर से कैजिया लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

About The Author