सेलाकुई। अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेलाकुई पुलिस ने शिवनगर बस्ती जाने वाले रास्ते पर राजा ढाबे के पास सट्टा खाईबाड़ी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरासत पुत्र रियासत, मूल निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 2,380 रुपये की नकदी, सट्टा पर्ची, पॉकेट डायरी और अन्य सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
