राजावाला घाटी में गश्त के दौरान सेलाकुई पुलिस ने पकड़ा, दो अवैध खुखरी बरामद
सेलाकुई। राजा रोड स्थित राजावाला घाटी में हिमालयन कॉलेज के पास रात्रि गश्त के दौरान सेलाकुई पुलिस ने दो युवकों को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक खुखरी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 12 सितंबर की रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध खुखरी बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन सिंह पुत्र केदार सिंह (24 वर्ष), निवासी वादी मोहल्ला पूर्वी लाइन, राजा रोड, सेलाकुई और कार्तिक पुत्र भोपाल राणा (22 वर्ष), निवासी भाती मोहल्ला, राजा रोड, सेलाकुई के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस टीम: कांस्टेबल मधुसूदन, दिलवर नेगी, इरशाद और संदीप कुमार।
