देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 उप निरीक्षकों के तबादले

देहरादून, 25 सितंबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस विभाग में स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश के अनुसार उप निरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर स्थानांतरित/नियुक्त किया गया है।

आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को बसंत विहार से कैंट, जबकि उप निरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से बसंत विहार भेजा गया है। मनोज सिंह रावत को डोईवाला से थाना नेहरू कॉलोनी, राजीव धारीवाल को सहसपुर से बसंत विहार तथा मुकेश थलेड़ी को चौकी आईएसबीटी ऋषिकेश से पटेलनगर भेजा गया है।

इसी क्रम में प्रवीण पुंडीर को थाना सहसपुर से पटेलनगर, प्रमोद शाह को पटेलनगर से कोतवाली नगर और दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से चौकी आईएसबीटी ऋषिकेश स्थानांतरित किया गया है।

वहीं रवि प्रसाद कवी और अमन चड्ढा को एसओआईएस शाखा में भेजा गया है। सोमवीर को एसओआईएस शाखा से थाना रायपुर तथा जसपाल गुसाईं को एसओआईएस शाखा से थाना सहसपुर भेजा गया है।

मुकेश नेगी को बसंत विहार से थाना ऋषिकेश, विनेश कुमार को चौकी त्रिवेणीघाट से चौकी एम्स ऋषिकेश तथा देवेन्द्र पंवार को चौकी एम्स ऋषिकेश से चौकी त्रिवेणीघाट भेजा गया है।

इसके अलावा सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से थाना डोईवाला, मुकेश कुमार को थाना प्रेमनगर से थाना रायवाला, जगदम्बा प्रसाद को थाना रायवाला से थाना प्रेमनगर और चन्द्रशेखर नौटियाल को थाना विकासनगर से थाना प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में अपर उप निरीक्षक देवेन्द्र नेगी को पुलिस लाइन से थाना पटेलनगर तथा अपर उप निरीक्षक मनमोहन को पुलिस लाइन से थाना क्लेमेंटाउन भेजे जाने का भी उल्लेख है।

वहीं उप निरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट के संबंध में पूर्व आदेश के तहत थाना विकासनगर से थाना कैंट किए गए स्थानांतरण को निरस्त किए जाने की बात आदेश में दर्ज है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *