दून पुलिस ने छीना गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक की बरामद
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 की शाम माजरा निवासी दानिश सब्जी मंडी से पैदल माजरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात वाहन सवारों ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा अपराध संख्या 678/26, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
26 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र से दो आरोपियों मोहम्मद आरिफ (29) और मोहम्मद फारूक (28) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK07FA-0544 बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ब्राह्मणवाला क्षेत्र के रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं। पुलिस के अनुसार, नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी छीने गए मोबाइल को बेचने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
– मोहम्मद आरिफ पुत्र सलीम जावेद उर्फ पप्पू, निवासी ग्राम ब्राह्मणवाला, पटेलनगर, उम्र 29 वर्ष
– मोहम्मद फारूक पुत्र अली हसन, निवासी ब्राह्मणवाला, उम्र 28 वर्ष
बरामदगी:
– 01 छीना गया मोबाइल फोन
– मोटरसाइकिल संख्या UK07FA-0544
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, कांस्टेबल हरमिंदर और कांस्टेबल चमन।
पटेलनगर में मोबाइल स्नैचिंग का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
