महंगे शौकों ने दो छात्रों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, 8.73 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार

प्रेमनगर पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपी निजी शिक्षण संस्थान के छात्र; छात्रों को महंगे दामों पर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन और वर्तमान में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने पौंधा क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को कुल 8.73 ग्राम अवैध MDMA के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 सितंबर 2026 को थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पौंधा के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आदिल मोन के कब्जे से 4.00 ग्राम तथा साबिर अली के कब्जे से 4.73 ग्राम MDMA बरामद हुई। कुल बरामद मादक पदार्थ की मात्रा 8.73 ग्राम बताई गई है।

निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं दोनों आरोपी

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए कथित तौर पर MDMA को कम कीमत में खरीदकर लाए थे और इसे शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0-207/26, धारा 8/22/37 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ में सामने आई अन्य तस्करों की जानकारी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. आदिल मोन पुत्र मुस्तफा, निवासी पालातील कोडंगालूर हाउस, जिला मलप्पुरम, केरल। वर्तमान पता ठाकुरपुर रोड, थाना प्रेमनगर, देहरादून। उम्र 22 वर्ष।

2. साबिर अली पुत्र अब्दुला, निवासी ग्राम मंजेरी टाउन, नियर बॉय हाई स्कूल, मंजेरी पोस्ट ऑफिस, नारू गैरा, थाना मंजेरी, जिला मलप्पुरम, केरल। वर्तमान पता ठाकुरपुर रोड, थाना प्रेमनगर, देहरादून। उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी

– आदिल मोन के कब्जे से 4.00 ग्राम अवैध MDMA
– साबिर अली के कब्जे से 4.73 ग्राम अवैध MDMA
– कुल बरामदगी: 8.73 ग्राम MDMA

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयेन्द्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली, अपर उपनिरीक्षक रामलाल, कांस्टेबल निर्भय नारायण तथा कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह भंडारी शामिल रहे।

दून पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *