उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS अधिकारियों के बंपर तबादले

कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, DFO स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव

देहरादून | दून वैली टाइम्स

उत्तराखंड वन विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की तबादला सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी आदेश में वन मुख्यालय से लेकर विभिन्न वन प्रभागों तक बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय प्रभार बदले गए हैं, जबकि विभिन्न वन प्रभागों में तैनात डीएफओ (DFO) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

मुख्यालय स्तर पर अहम बदलाव

तबादला आदेश के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) कपिल लाल से CAMPA (Compensatory Afforestation Fund Management and Planning Authority) का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

वहीं APCCF बीके गांगटे को अब CAMPA उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) नीना ग्रेवाल के पास पहले की तरह प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) और प्रबंध निदेशक, वन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार यथावत रहेगा।

इसके अलावा सुरेंद्र मेहरा को नियोजन के साथ-साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

वन पंचायत और यमुना वृत्त में बदलाव

वन विभाग के आदेश के अनुसार सीसीएफ पराग मधुकर से वन पंचायत का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब यह जिम्मेदारी सुशांत कुमार पटनायक को दी गई है।

सीएफ चंद्रशेखर सनवाल को वन संरक्षक (नोडल कार्यालय) का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं नीतू लक्ष्मी से यमुना वृत्त का प्रभार हटाकर उन्हें अपर सचिव, वन विभाग बनाया गया है। उनकी जगह कल्याणी को एक बार फिर यमुना वृत्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

DFO स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले

वन विभाग ने कई वन प्रभागों में डीएफओ स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए हैं।

  • अमित कंवर – मसूरी से चकराता वन प्रभाग
  • वैभव कुमार सिंहदेहरादून वन प्रभाग के नए DFO
  • नीरज कुमारवन विकास निगम
  • हिमांशु बागड़ीटिहरी वन प्रभाग
  • दीपक सिंहतराई पूर्वी वन प्रभाग
  • आशुतोष सिंहटोंस फॉरेस्ट डिवीजन
  • पुनीत तोमरतराई पश्चिमी वन प्रभाग
  • जीवन मोहनउत्तरकाशी वन प्रभाग
  • अभिमन्युअल्मोड़ा वन प्रभाग
  • आदित्य रत्नपिथौरागढ़ वन प्रभाग
  • रजत सुमनकेदारनाथ फॉरेस्ट डिवीजन
  • प्रणाली रमेशबदरीनाथ फॉरेस्ट डिवीजन
  • प्रकाश चंद्र आर्यबागेश्वर वन प्रभाग
  • देवी प्रसाद बलूनीमसूरी वन प्रभाग
  • विनीत कुमाररुद्रप्रयाग
  • गौरव वर्मालैंसडाउन वन प्रभाग
  • यश ढोबलेनंदा देवी राष्ट्रीय पार्क

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी हुए आदेश

वन विभाग की यह बहुप्रतीक्षित तबादला सूची मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी की गई है। लंबे समय से विभागीय स्तर पर इन तबादलों का इंतजार किया जा रहा था। अब नए अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे, जिससे वन मुख्यालय और विभिन्न वन प्रभागों में प्रशासनिक व्यवस्था नए स्वरूप में दिखाई देगी।

वन विभाग का कहना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना, वन संरक्षण को मजबूत बनाना, वन्यजीव प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना तथा विकास एवं अनुसंधान से जुड़ी योजनाओं को गति देना है।


About The Author