ओलंपियाड 2025–26 में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन

Listen to this article

लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में कुल 115 विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान विषयों में भाग लिया।

कक्षा 7 के विकल्प अग्रवाल ने सामान्य ज्ञान विषय में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि कक्षा 1 की मायरा पटेल ने हिंदी विषय में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

कक्षा 7 की अपर्णा अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत  एवं 1 कांस्य पदक हासिल किए।

अंग्रेज़ी विषय में 13 विद्यार्थियों ने भाग लेकर 5 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त किए। हिंदी विषय में 4 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

गणित विषय में 43 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए 5 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीते, जबकि विज्ञान विषय में 30 विद्यार्थियों ने भाग लेकर 4 स्वर्ण, 5 रजत एवं 3 कांस्य पदक प्राप्त किए।

सामान्य ज्ञान में 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक प्राप्त हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

About The Author