कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए

Listen to this article

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पश्चिम बंगाल कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। वहीं, गुलाम अहमद मीर को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी का एआईसीसी महासचिव एवं प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा किए गए इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल जैसे राजनीतिक रूप से अहम राज्य की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ कांग्रेस को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार में मिलेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *