भू-माफियाओं के खिलाफ कांग्रेस का सचिवालय घेराव, सख्त भू-कानून की उठाई मांग

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सचिवालय का घेराव कर राज्य की भूमि को बचाने तथा कथित भू-माफियाओं की गतिविधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की हजारों एकड़ भूमि को भू-माफियाओं के हवाले करने की साजिश रची जा रही है और भूमि घोटालों के मामलों में सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूमि संबंधी अनियमितताओं के कारण आम जनता के अधिकारों और संसाधनों पर संकट उत्पन्न हो रहा है।

कांग्रेस ने राज्य सरकार से सख्त भू-कानून लागू करने, भूमि घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाता रहेगा।

सचिवालय घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और भूमि की सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरते हुए जनहित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

About The Author