राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से हालात पर लगातार नजर, मौसम अलर्ट को आमजन तक पहुंचाने पर जोर
देहरादून, 26 सितंबर। उत्तराखंड में शनिवार को कई जनपदों में बारिश दर्ज की गई। वर्षा के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उधम सिंह नगर जनपद में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। यहां गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी और गदरपुर में 86.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश में मौसम और आपदा संबंधी परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट को समय-समय पर आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि लोग समय रहते सतर्क होकर आवश्यक एहतियाती कदम उठा सकें।
विभिन्न जनपदों में दर्ज वर्षा
नैनीताल: कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी तथा धारी में 66.5 मिमी।
चंपावत: पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी तथा चंपावत में 60.5 मिमी।
पौड़ी गढ़वाल: नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी तथा कालागढ़ में 52.5 मिमी।
अल्मोड़ा: जैंती में 63.0 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी तथा रानीखेत में 57.5 मिमी।
देहरादून: निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी तथा चकराता में 18.5 मिमी।
पिथौरागढ़: गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी तथा बेरीनाग में 38.0 मिमी।
बागेश्वर: डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी तथा लिटी में 34.0 मिमी।
उत्तरकाशी: जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी तथा हर्षिल में 33.5 मिमी।
चमोली: पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी तथा गौचर में 38.5 मिमी।
रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी तथा सोनप्रयाग में 25.0 मिमी।
हरिद्वार: खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी तथा हरिद्वार में 19.5 मिमी।
टिहरी गढ़वाल: चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी तथा नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक जोखिम लेने से बचने की अपील की है।
