देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने देहरादून के जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पाण्डेय को निलंबित कर दिया है।
बृजेंद्र पाण्डेय पर होम स्टे योजना के तहत सब्सिडी दिलाने के बदले रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। मामले की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
होम स्टे योजना में घूसखोरी के आरोप पर जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित




