उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के समीप रविवार को ब्रेक फेल होने से एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय वाहन में गुजरात के 17 यात्री सवार थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और टेंपो ट्रेवलर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

