देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 10 सितंबर को राज्य के चार जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

🌦️ 11 और 12 सितंबर को भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 सितंबर को राज्य के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 12 सितंबर को भी प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं।
यात्रियों से अपील है कि मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन की advisories का पालन करें।
