दून वैली टाइम्स | देहरादून
देहरादून नगर निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत पांच अस्थायी पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति प्रदान की गई। 22 अगस्त 2026 को नगर निगम आयुक्त श्री आलोक कुमार पांडेय ने नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सभी नवनियुक्त पर्यावरण मित्रों को मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित भी किया गया।
नियुक्ति कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के उप नगर आयुक्त श्री तनवीर मरवा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम के अध्यक्ष सोनू खैरवाल तथा यूनियन के सचिव धीरज भारती मौजूद रहे।
नवनियुक्त पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति मिलने पर नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।
नगर निगम में मृतक आश्रित कोटे के तहत मिली यह नियुक्ति संबंधित परिवारों के लिए रोजगार और आर्थिक सहारे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
