रुद्रपुर में हैवान बना पिता, अपनी ही 10 साल की बेटी से किया रेप

शराब के नशे में धुत पिता ने अपनी बेटी को बनाया दरिंदगी का शिकार

ऊधमसिंहनगर|दून वैली टाइम्स

उत्तराखंड में बेटियों के प्रति लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बेटियां घर के बाहर तो छोड़िए अब घर के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही कुछ बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रहा है, जहां पर नशे में धुत पिता ने अपनी ही 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते सोमवार की रात करीब 1:00 बजे महिला अपने 3 साल के बेटे के साथ चारपाई में सो रही थी। जबकि महिला की 10 वर्षीय बेटी पास में ही बेड पर सोई हुई थी। तभी इस दौरान महिला का पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और सीधे नाबालिक बेटी के पास जाकर लेट गया। इस दौरान वह गलत नीयत से बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने लगा।

हैवान बना पिता अपनी ही बेटी से कर बैठा गलत हरकत

बच्ची घबराकर चिल्लाई तो मां ने उसे सपना समझकर शांत कराया और दोबारा सुला दिया। मां ने जैसे ही कमरे की लाइट बंद की तो कुछ देर बाद बच्ची फिर से घबराने लगी। अनहोनी की आशंका के चलते मां ने तुरंत उठकर कमरे की लाइट जलाई तो लाइट खुलते ही मां ने देखा कि पति अपनी ही 10 साल की बेटी के साथ रेप कर रहा था। इस घटनाक्रम को देखकर मां के होश उड़ गए और उसने अपने दरिंदे पति से अपनी बच्ची को छुड़ाया। जब मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसे बुरी तरह पीटा तथा धमकी दी कि यदि पुलिस के पास शिकायत करी तो जान से मार दूंगा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पति की इस हरकत के बाद पीड़िता महिला अपने दोनों बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरकर तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची और उन्हें लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ कठोर कारवाई की मांग की। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *