
दून वैली टाइम्स | नई दिल्ली/उत्तराखंड।
लगभग 50 दिनों की कानूनी प्रक्रिया के बाद केसर सिंह नेगी को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई के बाद परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। जेल से बाहर आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन उप्रेती ने कहा कि अदालत ने जमानत देते समय प्रथम दृष्टया यह माना कि एक वेतनभोगी कुक को पूरे घटनाक्रम के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने विश्वास जताया कि न्यायिक प्रक्रिया और देवी-देवताओं की कृपा से केसर सिंह नेगी अंततः निर्दोष साबित होंगे।
रिहाई के बाद केसर सिंह नेगी अपने परिवार से मिले, जहां भावुक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में शुभचिंतक और समर्थक भी उनका स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान उनके शीघ्र पूर्ण न्याय की कामना की गई।
गौरतलब है कि यह मामला दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में हुई आग की घटना से जुड़ा है, जिसकी जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा सुनाया जाना बाकी है।




