कालसी–साहिया–चकराता मोटर मार्ग पर पिकअप पलटी, चालक समेत दो सुरक्षित

Listen to this article

आज कालसी–साहिया–चकराता मोटर मार्ग पर धोयरा घाटी के पास एक पिकअप वाहन कमानी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार पिकअप रुड़की से साहिया टमाटर लेने जा रही थी। दुर्घटना के दौरान वाहन में रखी टमाटर की क्रेटें सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित गति और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं।

About The Author