उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष से पांडवास बैंड की शिष्टाचार भेंट, काफल फेस्टिवल को मिला समर्थन

Listen to this article

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण से देहरादून स्थित शासकीय आवास पर उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले प्रसिद्ध बैंड पांडवास के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पांडवास बैंड द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ‘काफल फेस्टिवल’ की सराहना की और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने इस सांस्कृतिक आयोजन को हरसंभव प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, लोकगीतों और पारंपरिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में ऐसे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि काफल फेस्टिवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

भेंट के दौरान पांडवास बैंड के सदस्यों ने भी अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने बैंड के सभी सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *