ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Listen to this article

देहरादून। दून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पटेलनगर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा था। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त टाटा 407 वाहन को भी सीज कर दिया गया है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author