देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद

Listen to this article

देहरादून | Doon Valley Times

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अपने प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच गए। राहुल गांधी विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राहुल गांधी इसके बाद कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल एवं कॉलेज ग्राउंड के लिए रवाना हुए। यहां आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में वे छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में छात्र, युवा और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, युवाओं से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

About The Author