राहुल गांधी ने दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात, जताई गहरी संवेदना

Listen to this article

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय अमर मेहता के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया।

राहुल गांधी ने कहा कि स्वर्गीय अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन के निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता रहे। उनका असामयिक निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *