सहस्त्रधारा में नदी में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

Listen to this article

देहरादून, 25 जुलाई। सहस्त्रधारा क्षेत्र में नदी में डूबे एक युवक को एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

शनिवार को डायल-112 के माध्यम से सहस्त्रधारा में एक युवक के नदी में डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया और नदी में डूबे युवक अंशु पुत्र रामपाल, निवासी हरियाणा को मूर्छित अवस्था में बाहर निकाला। प्राथमिक राहत के बाद युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

जिला पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

About The Author