थत्यूड़ में विधानसभा सम्मेलन आयोजित, 100 ‘लखपति दीदियों’ का हुआ सम्मान

Listen to this article

दून वैली टाइम्स | टिहरी

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर मंडल (थत्यूड़) में रविवार को विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

सम्मेलन के दौरान क्षेत्र की 100 ‘लखपति दीदियों’ को उनके उत्कृष्ट कार्य, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मातृशक्ति की मेहनत और स्वावलंबन ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है तथा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।

About The Author