यमुनोत्री मार्ग पर बड़ा खतरा टला

उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री मार्ग पर पहाड़ी से अचानक एक विशाल बोल्डर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि नीचे मौजूद मकान बाल-बाल बच गया। यदि बोल्डर कुछ और आगे गिरता, तो बड़ा हादसा और जनहानि हो सकती थी।

घटना का वीडियो बेहद डरावना है और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन के खतरे की गंभीरता को दर्शाता है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

About The Author