परिवर्तन का शंखनाद: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

आज हल्द्वानी में करेंगे विशाल जनसभा

8 और 9 अगस्त को हल्द्वानी व ऊधमसिंह नगर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान

दून वैली टाइम्स | हल्द्वानी

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिवसीय दौरे पर आज 8 अगस्त 2026 को देवभूमि उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। कांग्रेस ने उनके दौरे को ‘परिवर्तन का शंखनाद’ नाम दिया है। खड़गे के उत्तराखंड दौरे को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 और 9 अगस्त को उत्तराखंड के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से संवाद करेंगे तथा एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आज 8 अगस्त को हल्द्वानी में विशाल जनसभा

कार्यक्रम के मुताबिक आज अगस्त को सुबह 11 बजे हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में भागीदारी की तैयारी है।

कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर जनसभा को सफल बनाएं।

आज शाम को विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक

इसी दिन आज शाम 6 बजे ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित होटल रेडिसन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विधायकों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

बैठक में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

कल 9 अगस्त को कांग्रेस संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से संवाद

मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे के दूसरे दिन यानी कल 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे रुद्रपुर के होटल सोनिया, ऊधमसिंह नगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला एवं महानगर अध्यक्ष, आनुषंगिक संगठनों के अध्यक्ष, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक, वर्ष 2022 के प्रत्याशी तथा वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक के माध्यम से पार्टी संगठन की जमीनी स्थिति, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से अपील की है कि 8 एवं 9 अगस्त को निर्धारित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग करें।

कांग्रेस की ओर से इस दौरे को संगठन में नई ऊर्जा और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। ‘परिवर्तन का शंखनाद’ के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने का संदेश देने की तैयारी है।

About The Author