सरस मेले में लोकगीतों पर झूमे लोग, श्वेता महरा की प्रस्तुति ने बांधा समां

रामनगर। डिग्री कॉलेज रामनगर में आयोजित सरस मेले में गत शनिवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। सुप्रसिद्ध कलाकार श्वेता महरा की शानदार प्रस्तुति देखने के लिए रामनगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे और लोकगीत-संगीत का जमकर आनंद लिया।

श्वेता महरा ने अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक झूमते और तालियां बजाते नजर आए। मेले में मौजूद लोगों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, गीत-संगीत और विभिन्न उत्पादों का भी आनंद लिया।

वहीं, सरस मेले के दौरान रामनगर के उपजिलाधिकारी गोपाल चौहान भी जौनसारी गीत की धुन पर कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। SDM का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

सरस मेले में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी से आयोजन स्थल पर पूरे दिन उत्साह और रौनक बनी रही। मेले में पहुंचे लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *