गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, 14 हजार फीट पर मची अफरा-तफरी

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, विमान को सुरक्षित गोवा एयरपोर्ट पर उतारा

गोवा/नई दिल्ली/देहरादून । गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार सुबह उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी इंजन में समस्या सामने आई।

इंजन में तकनीकी खराबी का पता चलते ही विमान में मौजूद पायलट और क्रू ने स्थिति को संभाला। पायलट ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय वापस गोवा एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया

विमान की गोवा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और किसी तरह के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

घटना के बाद विमान में आई तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है। विमानन सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

About The Author