गौला नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट; नदी किनारे जाने पर रोक की अपील

हल्द्वानी। गौला नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से आमजन से नदी के किनारे नहीं जाने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है।

प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह बचने को कहा है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। साथ ही, नदी के जलस्तर और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है।

About The Author