देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में विधायक को आई हल्की चोटें

बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास सामने से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी का वाहन सोमवार सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी सोमवार सुबह पौड़ी जिले के श्रीनगर से टिहरी जिले के कीर्तिनगर की ओर अपने वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास कीर्तिनगर पुल के नजदीक सामने से गलत दिशा में आ रहे एक अन्य वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। विधायक के परिचितों और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के अनुसार विधायक को हल्की चोटें आई हैं और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के कारणों और अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

About The Author