मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 5 वर्ष पूर्ण होने पर जौनपुर ब्लॉक में आयोजित हुआ ‘सेवा, सुशासन, समर्पण’ कार्यक्रम

Listen to this article

जौनपुर ब्लॉक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के सफल पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह पंवार रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता पंवार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है और “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्य अतिथि विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ पारदर्शी एवं जनहितकारी शासन व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *