दिनदहाड़े वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

देहरादून के वसंत विहार फेज-2 में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग का CCTV वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जब स्कूटी सवार आरोपी ने एक वृद्ध महिला को निशाना बनाकर उसकी चेन कथित तौर पर छीन ली और मौके से फरार हो गया।

चिंता की बात यह है कि इलाके में 24 घंटे के भीतर चेन स्नैचिंग की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती है।

About The Author