पटेल नगर में 11.29 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 3.40 लाख रुपये

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.29 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को पटेल नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शंभू साहनी (28 वर्ष), पुत्र छोटेलाल, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, पटेल नगर, देहरादून को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, वह बरामद स्मैक को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बरामदगी: 11.29 ग्राम अवैध स्मैक, अनुमानित कीमत 3.40 लाख रुपये।

पुलिस टीम: उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, कांस्टेबल अमित राणा और कांस्टेबल बीरेंद्र ग्वाल।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *