भुड्डी में 5 अक्टूबर को लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का विशेष शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

देहरादून, 4 अक्टूबर। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड सहसपुर की ग्राम पंचायत भुड्डी में 5 अक्टूबर को विशेष बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे पंचायत घर के सामने आयोजित होगा।

शिविर का शुभारंभ सहसपुर विधानसभा के विधायक एवं क्षेत्र पंचायत सहसपुर के प्रमुख द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी दायित्वधारी मंत्री विश्वास डाबर की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।

विभागीय स्टॉलों पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी

शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच को और मजबूत करना तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने और विभागीय बैनर एवं स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जिलाधिकारी ने भुड्डी एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचें और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं।

About The Author